प्रिय साथियो,
हम चर्चा को आगे बढाते हुए आज अधिवेशन के बारे में बात करेंगे। इसमें आगे कुछ सवाल दिए जाएंगे, साथियों से अपेक्षा है कि वे अपने विचार उत्तर की शैली में पेश करेंगे। सभी पाठकों को इसमें लिखने के लिए आमंत्रित करने के लिहाज से शायद यह प्रस्ताव बुरा नहीं लगना चाहिए।
1. अधिवेशन में कौन से प्रस्ताव पारित करवाए जाने वाले हैं। क्या उनकी रूपरेखा बन चुकी है? उन्हें इंटरनेट पर व्यापक प्रचार देना एक अच्छा सुझाव हो सकता है। क्या प्रस्तावों का इंटरनेट, मंच की पत्रिका आदि माध्यमों से अग्रिम प्रचार होना चाहिए?
2. अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर आने के इच्छुक उम्मीदवार क्या यह बताएंगे कि उनकी मंच को लेकर भविष्य की क्या योजनाएँ हैं?
3. क्या अधिवेशन में बिल्कुल छोटे बच्चों को सभास्थल के अंदर लाने की अनुमति होनी चाहिए? (विगत अनुभव बताते हैं कि इससे विचार-विमर्श में विघ्न पड़ता है)
4. क्या इस अधिवेशन में कोई विजन डाक्यूमेंट बनना चाहिए जिसमें आगामी 25 सालों का रोडमेप दिया गया हो?
5. मंच में कितनी समाज सेवा और कितना समाज सुधार और कितनी राजनीति (और वह किस रूप में) और कितनी संस्कृति सेवा - क्या इस पर कोई चर्चा होनी चाहिए?
6. मंच में अनुशासन संबंधी मामले देखने के लिए क्या कोई स्थायी समिति होनी चाहिए?
7. मंच को प्रताड़ना के मामलों का निपटारा करने के लिए राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर पर क्या सशक्त समितियां बनानी चाहिए? क्या मंच को पंचाट का काम करना चाहिए?
इन सवालों के अलावा साथीगण जाब को लेकर एक ब्लाग शुरू करने के बारे में भी अपने सुझाव दें ताकि इस काम को जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।
विनोद रिंगानिया
नए संदेश
Showing posts with label जाब. Show all posts
Showing posts with label जाब. Show all posts
Monday
Sunday
जाब की जानकारी जरूरी
सुमित जी से मैं पूर्णतया सहमत हूँ कि जाब की जानकारी इस ब्लाग पर आनी चाहिए। आज हमारे समाज के एन्टरप्रेन्योर हैं जिन्हें सही आदमी नहीं मिल रहा, दूसरी ओर ऐसे लोग हैं जिन्हें काम चाहिए। इनके लिए यह ब्लाग एक मिलनस्थल हो सकता है। इसकी जिम्मेवारी क्या हम लोगों में से ही कोई ले सकता है? शायद यह ज्यादा अच्छा हो कि पहले कुछ एन्टरप्रेन्योर अपनी सिचुएशन वेकेन्ट के बारे में इस ब्लाग पर जानकारी दें। हमारे मित्र मिलकर ऐसा कर सकते हैं अपने मित्रों के माध्यम से। उसी तरह काम चाहने वाले भी अपनी पोस्टिंग लगा सकते हैं। बाद में इसे सुसंबद्ध अलग ब्लाग बनाया जा सकता है। उदाहरण के लिए saja.com साइट देखी जा सकती है। यह साउथ एशियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की साइट है। बहुत ही पापुलर और उपयोगी साइट है। इसमें विचार मंच भी है, जाब की जानकारी भी है।
विनोद रिंगानिया, गुवाहाटी
विनोद रिंगानिया, गुवाहाटी
लेबल:
उद्यम,
जाब,
नौकरी,
मारवाड़ी,
विनोद रिंगानिया
Subscribe to:
Posts (Atom)








