इस ब्लॉग को प्रारम्भ करने का उद्देश्य: मंच की दशा और दिशा पर चर्चा करना। यह संवाद यात्रा AIMYM द्वारा अधिकृत नहीं है। संपर्क-सूत्र manchkibaat@gmail.com::"

नए संदेश

Wednesday

मारवाड़ी: धर्म, जाती, क्षेत्र या संस्कृति ?

दोस्तों, आज यहाँ हम नयी परिचर्चा आरम्भ करते हैं, आपसे आग्रह है की इसमें आगे बढ़ कर शामिल होवें....

मारवाड़ी: धर्म, जाती, क्षेत्र या संस्कृति ?

आप अपने विचार यहाँ पोस्ट करें और साथ ही साथ उस विचार का आधार भी अवश्य लिखें.

धन्यवाद.

Monday

जीवन की विडम्बना:-



Thursday

समाज सुधार कि दिशा में एक अति आवश्यक कदम...

अति आवश्यक कुछ बातों कि ओर आपका ध्यान आक्रिस्ट करना चाहूँगा. बदलते समय में समाज का स्वरुप बदला है, तो कुछ व्यवहारों का स्वरुप भी अप्रासंगिक या अवय्व्हारिक हो गया है. आज के समय के अनुसार इनपर विचार करना काफी जरुरी है. इनकी वजह से समाज में आपसी जुराव और बढेगा और कुछ कुरीतियाँ भी समाप्त होंगी.

1. मिलनी (पुरुषों कि - 4/- रूपये निर्धारित है और ये कब चांदी के हो गए कुछ पता ही न चला, एवं महिलाओं कि - असीमित, इस वजह से समाज का एक बड़ा तबका अत्यंत दबाव महसूस करता है.)

2. पगालाग्नी (महिलाओं के द्वारा अपने से वरिस्ट महिलाओं कों पैर छू कर दी जाने वाली कुछ नगद राशी, आज के दौर में पूर्णतया अप्रासंगिक).

3. कन्या जन्म पर होने वाले उत्सव (आज भी इसका प्रचलन काफी कम या प्रायः नहीं ही है).

उपरोक्त तीनो ही बातें आज कि तारीख में चिंतनीय है. इनके स्वरुप कों बदलने के लिए मेरे कुछ सुझाव अधोलिखित हैं:

1. मिलनी - पुरुषों कि 10/- रूपये निर्धारित कि जाये, और महिलाओं कि 50/- रूपये, कागज के.

2. पगालाग्नी - पूर्णतया बंद कि जानी चाहिए, बुजुर्ग महिलायों कों सम्मान चाहिए ना कि धन.

3. कन्या जन्म कों प्रोत्साहित करने के लिए उनके जन्म पर उत्सव का आयोजन किया जाना एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित होगा.

उपरोक्त सभी बातें आपके विचार हेतु प्रस्तुत है, अपने महत्वपूर्ण विचार अवश्य देंगे.
इस विषय पर मंथन के उपरांत ये सुझाव उचित मंच से सम्मलेन कों भी प्रेषित किये जाने चाहिए.


- सुमित चमडिया
मुजफ्फरपुर, बिहार
+91-9431238161

Monday

एक गंभीर विषय: अपनी राय दे

सभी मंच बंधुओ एवं मनीषियों को मेरा प्रणाम ..
एक गंभीर विषय पर आप सबकी राय जानना चाहता हु ...
१. अगर किसी भी शाखा का एक या अधिक सदस्य , उस शाखा के पुनर्गठन की पहल करे जिस से वे वर्तमान शाखा में आने से पहले जडित हो , तो क्या यह अनुशाशन हीनता है? क्या है मंच के संविधान का उलंघन है?
२. संदर्भित सदस्यों ने अगर मौखिक तौर पर इस प्रयास की सूचना वर्तमान शाखा के अध्यक्ष को दी हो तो क्या शाखा कार्यकारिणी लिखित सुचना न मिलने का बहाना कर ऐसे सदस्यों को मंच से निलंबित अथवा निष्काषित कर सकती है?
३. क्या किसी बीमार सदस्य को २४ घंटे का नोटिस देना , उसके अनुरोध करने पर भी की वह बीमार है तो उसे कम से कम ३ दिनों का नोटिस दिया जाये, तथा इस नोटिस का प्रतिवाद करने पर इसे दुर्व्यवहार की संज्ञा देना... क्या मंच के उच्च स्तरीय विचारो के तथा मानविय आधार पर भी उचित है?
अपनी राय दे..
सधन्यवाद
आपका
आकाश गर्ग

Saturday

माँ ही तो बुध

मैंने हर बार सोचा है चाँद को छु लूँ
सोच पर नहीं है कोई लगाम
माँ कहा करती थी बेटा चाँद पर जाना नही है कोई हँसी खेल
मेरे बिचार भी अलग नही थे माँ से
माँ मान नहीं रही और मैं बिस्वास नही दिला पा रहा
की चाँद पर भी लोग रहेंगे

माँ बिश्वास करती है स्वर्ग -नरक पर
पाप पुण्य पर जो मिलते है इस धरा पर
स्वर्ग - नरक माँ की कल्पना नही है
कहती है अच्छा करोगे तो पाओगे स्वर्ग
बुरे कर्मों की बुरी है सजा, दूर इनसे रहा करो
मै भी माँ की सुनता हूँ
मन की करता हूँ

नहीं जानती इसी धरा पर मै नरक के दुख भोग रहा हूँ

उसके bodhe मन की ठेस तीस में न बदल जाए

इसलिए सब भोग रहा हूँ बिना सिसके



माँ के साथ दिन beeta रहा हूँ अपना
asta kसह कर भी उसकी आँखे पूछ रही होती है

कही कोई तकलीफ तो नहीं.

दीपावली

दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें !!!
दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनायें
निश्चल सिंघल

Sunday

युवा संगम २००९

बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का सप्तम प्रांतीय अधिवेशन "युवा संगम २००९" दिनांक ८-९ अगस्त २००९ को नवगछिया शाखा के आतिथ्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. सभी युवा साथियों को हार्दिक बधाई.


नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष अनिल वर्मा का अभिनन्दन
(फोटो में दिख रहे है, दाहिने से बायें- श्री जीतेंद्र गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष. सैयद शाहनवाज हुसैन, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री. नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष श्री अनिल वर्मा, निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जगदीश चन्द्र मिश्र "पप्पू")

Monday

हार्दिक बधाई

छत्तीसगढ़ प्रान्त का नया प्रांतीय अध्यक्ष चुने जाने पर मुकेश जी को हार्दिक बधाई .....
आशीष बोंदिया
मनेन्द्रगढ़

तृतीय प्रांतीय अधिवेशन नवसृजन २००९ सफलतापूर्वक संपन्न

छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाडी युवा मंच का तृतीय प्रांतीय अधिवेशन "नवसृजन 2009" १४ जून को रायपुर कैपिटल शाखा के शानदार आतिथ्य में संपन्न हुआ |
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रान्त के नए प्रांतीय अध्यक्ष का चुनाव भी संपन्न हुआ ....
नए प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में भाई मुकेश अग्रवाल निर्वाचित हुए ........
नए प्रांतीय अध्यक्ष का पता निम्न है :-
श्री मुकेश अग्रवाल
ए .पी. निर्माण लिमिटेड
२२४, अरिहंत काम्प्लेक्स , द्वितीय तल्ला
मैन रोड पो . रायपुर (छत्तीसगढ़)
मोब . 09424205827

Friday

नि:शुल्क कांवरियां सेवा शिविर की तैयारी शुरू

श्रावण माह करीब आते ही स्थानीय मारवाड़ी युवा मंच झाझा शाखा द्वारा नि:शुल्क कांवरियां सेवा शिविर की तैयारी जोर-शोर से प्रारंभ कर दी गयी है। श्रावण का नाम याद आते ही बाबा वैद्यनाथ की याद ताजा हो जाती है। इस महीने में केशरिया कपड़े पहनकर सुल्तानगंज से जल नगरी में जल भरकर नंगे पांव देवघर नगरी की ओर प्रस्थान करते है। रास्ते में उन्हे कई तकलीफों को दूर करने के लिए विगत बीस वर्षो से मारवाड़ी युवा मंच नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर लगाती आ रही है। इस सेवा शिविर में सारी सुविधाएं नि:शुल्क दी जाती है जिसमें दवायुक्त, गर्म पानी, प्राथमिक चिकित्सालय, एक्यूप्रेशर, चिकित्सालय, सत्तु, शर्बत, नींबू शर्बत, नींबू चाय, जलजीरा, दूध -चाय और विश्राम की व्यवस्था नि:शुल्क दी जाती है। उक्त जानकारी मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष दीपक शर्मा, सचिव चन्दन अग्रवाल एवं संयोजक कमल डालमिया ने संयुक्त रूप से देते हुए कहा कि इस बार मंच का 21 वां कांवरिया सेवा शिविर बांका जिला के सूईया बाजार से डेढ़ किमी आगे स्थित शिवपूरी गांव के समीप लगाया जा रहा है। अध्यक्ष ने बताया कि श्रावणी मेला के सुल्तानगंज से देवघर बाबा नगरी के बीच एक मात्र कांवारिया सेवा शिविर लगाया जाता है। जिसमें 24 घंटे का नि:शुल्क सेवा प्रदान नित्य दिन करती है। इस शिविर मे सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं को लगाया जाता है। मंच के संयोजक श्री डालमियां ने आम जनता से अनुरोध किया कि उक्त स्थल पर अपनी देवघर कांवर यात्रा के दौरान अवश्य शिविर में ठहरे एवं अपने सभी इष्ट मित्रों को भी इस कार्यक्रम से अवगत कराते हुए हमें सेवा का मौका दें।

दैनिक जागरण में उपरोक्त कार्यक्रम की खबर पढने के लिए यहाँ क्लिक करें

Sunday

ब्लड डोनेशन कैंप साउथ Balanda

तृतीय प्रांतीय अधिवेशन ---- नवसृजन 2009

छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाडी युवा मंच का तृतीय प्रांतीय अधिवेशन '' नवसृजन २००९'' १३-१४ जून को रायपुर कैपिटल शाखा के आतिथ्य में आयोजित है इस अधिवेशन में आगामी कार्यकाल हेतु नए प्रांतीय अध्यक्ष का चुनाव भी होना है।
  1. चुनाव अधिकारी के रूप में श्री पीताम्बर अग्रवाल को नियुक्त किया गया है।

Friday

कृत्रिम अंग वितरण समारोह : पटना सिटी शाखा


मानवता की सेवा ही मनुष्य का परम धर्म है। प्रत्येक मनुष्य को सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। समाज में सहारा पाने वाला व्यक्ति उपकार को अंतिम क्षण तक नहीं भूलता। उक्त बातें मारवाड़ी युवा मंच पटना सिटी शाखा द्वारा बुधवार को सनातन धर्म सभा भवन चौक में स्व. मनोज कमलिया की स्मृति में नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरण समारोह के दौरान राज्यपाल आरएल भाटिया ने कही।

बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की प्रांतीय अध्यक्षा सरिता बजाज ने बताया कि मंच की 550 शाखाएं, 25 हजार सदस्य एवं 200 एम्बुलेंस के साथ संस्था राष्ट्रसेवा में अग्रणी है। देशभर में चल रहे मंच की ओर से सामाजिक कार्यो के विवरण से भी सभा को अवगत कराया। कार्यक्रम में समाजसेवी महावीर प्रसाद कमलिया, धर्मचन्द सरावगी, प्रभुदयाल भरतिया ने भी मंच द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखाध्यक्ष संजीव वर्मा ने की। समाजसेवी राजेश कमलिया ने राज्यपाल का स्वागत किया। मंच संचालन अनिल वर्मा ने किया।
कार्यक्रम में जरूरतमंदों के बीच कृत्रिम हाथ, पैर एवं कैलिपर राज्यपाल ने वितरित किये। कार्यक्रम में महामहिम को शाखाध्यक्ष संजीव वर्मा ने स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्हैया डोकानिया, ललित अग्रवाल, विकेश अग्रवाल, गणेश शर्मा, राजाराम शर्मा, संजय सिंघानिया, विष्णु झुनझुनवाला आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। महामहिम को मारवाड़ी महिला मिड टाउन की सदस्याओं ने बुके प्रदान किया।



Tuesday

चुनाव की घोषणा के बाद नए सदंस्यो को मतदान का अधिकार

एक छोटा सा प्रश्न ...
क्या चुनाव अधिकारी की नियुक्तीएवं चुनाव की घोषणा के बाद नए सदंस्यो की भर्ती उचित है? अगर भर्ती की भी जाये पर उनको मतदान का अधिकार देना क्या न्यायसंगत है ? क्या इस से चुनाव में अनैतिक लाभ उठाने की कोशिश नहीं की जा सकती?
संविधान में इस बाबत क्या कोई व्यवस्था होनी चाहिए ?
क्या सोचते है मेरे युवा साथी...